देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड: आरोपी का पत्नी से था क्या रिश्ता, मां ने किया खुलासा

देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड: आरोपी का पत्नी से था क्या रिश्ता, मां ने किया खुलासा


Last Updated:

धार के देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड में मृतक की मां ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि आरोपी उनकी बहू प्रियंका का जीजा है और वह फोन पर उससे बातें करती रहती थी. इसके अलावा उनके बेटे के लिए बहू का व्यवहार बिल्कुल ठीक नहीं था. उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है.

Zoom

देवकृष्ण पुरोहित मर्डर केस में हुआ बड़ा खुलासा

धार के बहुचर्चित ग्राम गोंदीखेड़ा में देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जहां दरअसल मृतक देवकृष्ण की मां और बहन भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती के पास मदद की गुहार लेकर पहुंची थी. उन्होंने महंत निलेश भारती को बताया कि परिवार का पालन पोषण करने के लिए अब कोई नहीं बचा है. उन्होंने बताया कि आरोपी उनकी बहू का जीजा था.

देवकृष्ण पुरोहित की मां ने कहा कि मेरे लड़के को मेरी बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मरवा दिया. मेरी बहू खतरनाक थी. उसका व्यवहार मेरे लड़के के साथ अच्छा नहीं था और वह अपने जीजा के साथ बात करती थी. मेरे बेटे को ताने मारती थी कि तू काला है और पसंद नहीं है. मेरे बेटे का घर बच जाए. इसी वजह से हमने बहुत सहन किया. फिर भी साजिश करके इसने मेरे बेटे को मार दिया. 12 बजे जब हमला हुआ, तो उसने 2 बजे सबको बताया.

आरोपियों के लिए फांसी की कर डाली मांग
उन्होंने कहा कि हमारी मांग यही है कि सभी आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए. हमें न्याय मिलना चाहिए. मेरा इकलौता बेटा था. मेरा पति भी नहीं है. सब परिवार ने मिलकर उसको बड़ा किया. बुलडोजर से उनके घर गिराए जाएं. अभी 20 अप्रैल को मेरी लड़की को शादी होने वाली थी. अब लड़की ही मेरा सहारा है. शासन से यही विनती है, जो भी उचित लगे. हमारी मदद करें.

बहू का जीजा है आरोपी
आरोपी कमलेश मेरी बहू प्रियंका का रिश्तेदार था. वह मेरी बहू का जीजा था और उसका आना जाना भी लगा था. प्रियंका के ताऊजी की लड़की से कमलेश की शादी हुई थी. इसी के चलते प्रियंका कमलेश के संपर्क में आई और दोनों ने मेरे बेटे की जान ले ली.

पत्नी ने रची थी साजिश
7 अप्रैल की रात को मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित के घर पर कई लोगों ने धावा बोल दिया. इसके बाद पति-पत्नी के साथ मारपीट की. इस दौरान पति की मौत हो गई. आरोपी कीमती जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए. बाद में पुलिस जांच में पता चला कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने की साजिश रची थी. पुलिस जांच में पत्नी प्रियंका ने बार-बार अपने बयान बदले. बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.



Source link