कैलारस की 2 आइस फैक्ट्रियों पर छापा: खाद्य विभाग ने लिए शुगर और ऑरेंज कैंडी के 8 सैंपल; रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई – Morena News

कैलारस की 2 आइस फैक्ट्रियों पर छापा:  खाद्य विभाग ने लिए शुगर और ऑरेंज कैंडी के 8 सैंपल; रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई – Morena News




कैलारस कस्बे में शनिवार शाम खाद्य विभाग ने दो अलग-अलग आइस फैक्ट्रियों पर छापा मारा। बढ़ती गर्मी के चलते बाजार में आइसक्रीम की बिक्री बढ़ गई है, इसलिए शुद्धता जांचने के लिए टीम ने यह कार्रवाई की है। वर्तमान में विभाग ने शुगर और आइस कैंडी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इन 2 फैक्ट्रियों पर हुई कार्रवाई, संचालकों में मचा हड़कंप शनिवार शाम को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल परिहार के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम अचानक कैलारस पहुंची। टीम को देखकर आइस फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने निम्नलिखित फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करते हुए कुल 8 सैंपल लिए हैं: महाकाल आइस्क्रीम फैक्ट्री: यह फैक्ट्री अंबेडकर मार्ग पर स्थित है और इसके संचालक राज कुमार शाक्य हैं। टीम ने यहां से शुगर और आइस कैंडी के 2-2 सैंपल लिए हैं। जय मां काली आइस क्रीम फैक्ट्री: यह फैक्ट्री कालीपुरम कॉलोनी में है। इसके संचालक बनवारी लाल मंगल हैं। खाद्य विभाग की टीम ने यहां से ऑरेंज आइस कैंडी के 4 सैंपल लिए हैं। “शीतल पेय स्वास्थ्य के लिए सही है या नहीं, इसलिए लिए सैंपल” कार्रवाई को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल परिहार ने कहा, “कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर आम जन को स्वच्छ और शुद्ध खाद्य पदार्थ मिल सके इसलिए समय समय पर कार्रवाई की जाती है इसी क्रम में अभी गर्मी बढ़ी है तो लोग शीतल पेय, आइस क्रीम का सेवन करते है लेकिन वह सही है उनके स्वास्थ्य के लिए या नहीं इसलिए दो आइस फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करते हुए सैंपल लिए हैं रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।”



Source link