IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी KKR के खिलाफ कौन सा रिकॉर्ड तोड़ेंगे?

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी KKR के खिलाफ कौन सा रिकॉर्ड तोड़ेंगे?


Last Updated:

IPL 2026 Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में भी धमाका किया है. पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फ्लॉप होने के बाद आज कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेलने उतरेंगे. इस मैच में उनकी नजर बड़े रिकॉर्ड पर होगी.

Zoom

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी KKR के खिलाफ कौन सा रिकॉर्ड तोड़ेंगे?

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर काफी बातें की जा रही थी. पिछले साल टूर्नामेंट में महज 14 साल की उम्र में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से डेब्यू किया. आईपीएल में वो सबसे कम उम्र में खेलने वाले खिलाड़ी बने. उन्होंने टूर्नामेंट की पहली बॉल पर छक्का लगाकर करियर का आगाज किया. इसके बाद तीसरे ही मैच में महज 35 बॉल पर शतक जमाकर हंगामा मचा दिया. वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए आईपीएल में सबसे तेज सेंचुरी ठोकने वाले बैटर बने. अब उनके निशाने पर दो बड़े रिकॉर्ड हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जब राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी खेलने उतरेंगे तो सबकी नजरें जमी होंगी. हाइप तो बहुत देखी है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी कुछ अलग ही हैं. सिर्फ 15 साल की उम्र में वो न सिर्फ आईपीएल खेल रहे हैं, बल्कि उसे नए सिरे से लिख रहे हैं. जब वो बेखौफ होकर शॉट्स लगाते हैं तो गेंदबाज सहम जाते हैं.

केकेआर के खिलाफ तोड़ सकते हैं कौन का रिकॉर्ड

फिलहाल आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी यशस्वी जायसवाल के नाम है. उन्होंने सिर्फ 13 गेंद में ये कमाल किया था. कमाल की बात यह है कि इसके सबसे करीब वैभव सूर्यवंशी ही हैं जो राजस्थान के लिए उनके साथ ही पारी की शुरुआत करते हैं. उन्होंने इस सीजन में 15 गेंद में फिफ्टी ठोक दी. केकेआर के खिलाफ सबकी नजरें इसी पर हैं.

पिछले मैच में उनके पास टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पूरा करने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी का मौका था लेकिन चूक गए.  वैभव सूर्यवंशी केकेआर के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं. उन्होंने 2009 में अपनी 24वीं टी20 पारी में 1,000 रन पूरे किए थे. 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से ईडन गार्डन्स में वैभव खेलने उतरेंगे.

ऑरेंज कैप पर होगी नजर

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक इस आईपीएल सीजन में 5 मैच खेलकर 200 रन बनाए हैं. 260 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं. पिछले मैच में उनके पास ऑरेंज कैप था लेकिन अब इसे सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरी क्लासेन ने अपने नाम कर लिया है. दोनों के बीच 83 रन का अंतर है. अगर वैभव का बल्ला चला तो वो ऑरेंज कैप वापस हासिल कर सकते हैं.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link