रायसेन में बस पहाड़ी से टकराई, तीन यात्री घायल: ड्राइवर की जगह हेल्पर चला रहा था बस, टक्कर के बाद आगे के दोनों पहिए निकले – Raisen News

रायसेन में बस पहाड़ी से टकराई, तीन यात्री घायल:  ड्राइवर की जगह हेल्पर चला रहा था बस, टक्कर के बाद आगे के दोनों पहिए निकले – Raisen News




रायसेन में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात NH 45 पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में तीन यात्री घायल हो गए। घटना सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के घाट खमरिया में रात करीब 1:30 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज रफ्तार के कारण बस के दोनों पहिए निकल गए, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सुल्तानपुर, बाड़ी और गोहरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। गोहरगंज थाना प्रभारी विनोद परमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बस से बाहर निकाला और उन्हें दूसरे वाहनों से आगे रवाना किया। बस ड्राइवर मौके से फरार
थाना प्रभारी परमार के अनुसार, यह घटना चालक को नींद का झोंका आने के कारण हुई। हालांकि, यात्रियों का कहना है कि बस हेल्पर चला रहा था। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, हेल्पर बस के अंदर दब गया था, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। बस में करीब 45 से 50 यात्री सवार थे, जो भोपाल से जबलपुर जा रहे थे। सभी घायल यात्रियों को 108 एंबुलेंस की मदद से सुल्तानपुर अस्पताल पहुंचाया गया।



Source link