Last Updated:
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बैढ़न शाखा में हुई डकैती मामले में सिंगरौली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस को अब तक एक आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है. वहीं पुलिस ने बचे हुए आरोपियों पर 50-50 हजार इनाम की घोषणा की है. इन बदमाशों की तलाश में तीन राज्यों की पुलिस जुटी हुई है.
एआई फोटो
सिंगरौली: बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बैढ़न शाखा में हुई डकैती मामले में सिंगरौली पुलिस ने अब आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है. बिहार RPF द्वारा डेहरी ऑन सोन स्टेशन से पकड़े गए आरोपी कमलेश कुमार को कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में पेश कर 8 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है. आरोपी के पास से पुलिस ने पहले ही ₹15.22 लाख नगद और सोना बरामद किया है, जिसे वह लूट के बाद अपने हिस्से के रूप में लेकर भाग रहा था.
बता दें कि मध्यप्रदेश के सिंगरौली के बैढ़न में 18 अप्रैल को जिले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में दिनदहाड़े पांच बदमाशों ने हथियार के दम पर एक बड़ी लूटपाट को अंजाम दिया था. बैंक में घुसकर करीब 6 करोड़ के सोने और 20 लाख कैश पर हाथ साफ कर वे फरार हो गए थे. इन बदमाशों की तलाश में तीन राज्यों की पुलिस जुटी हुई है. अभई एक आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है वहीं बाकी की तलाश जारी है.
फरार आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने डकैती में शामिल चार अन्य फरार आरोपियों की तस्वीरें जारी कर दी हैं. इन सभी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने प्रत्येक आरोपी पर 50,000-50,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया है.
फरार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है
छोटू (बिहार)
फंटूस उर्फ ननकू (नालंदा, बिहार)
राजेश कुमार (गिरिडीह, झारखंड)
एक अन्य आरोपी (पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड)
10 टीमें कर रही हैं छापेमारी
एसपी मनीष खत्री ने बताया कि न्यायालय से मिली 8 दिनों की रिमांड के दौरान आरोपी कमलेश से कड़ी पूछताछ की जाएगी. गिरोह के बाकी सदस्यों को दबोचने के लिए पुलिस की 10 विशेष टीमें झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों में लगातार दबिश दे रही हैं. एसपी ने विश्वास जताया है कि पुलिस की सक्रियता और पुख्ता घेराबंदी के चलते जल्द ही बाकी फरार आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. यह कार्रवाई न केवल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए है, बल्कि डकैती में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियारों की बरामदगी और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने के लिए भी महत्वपूर्ण है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें