जबलपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे लू जैसे हालात बनने की संभावना है। हल्के बादल, राहत के आसार कम आसमान साफ रहने के साथ हल्के बादल छाने की संभावना है, लेकिन इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलें विशेषज्ञों ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही अधिक पानी पीने और सिर ढककर बाहर निकलने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने हीट स्ट्रोक को लेकर चेतावनी जारी की है। चक्कर, उल्टी या अत्यधिक थकान होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है। लगातार बढ़ती गर्मी और लू के कारण अगले कुछ दिनों तक शहर में जनजीवन प्रभावित रहने की संभावना है।
Source link