Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सोमवार 20 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा ने मुश्किल में कमाल की शतकीय पारी खेली. इस पारी के दौरान उनको कप्तान हर्दिक पंड्या ने कुछ बातें कही थी. ब्रेक में तिलक पर उनको समझाते हुए देखा गया था. मैच के बाद इस बातचीत का उन्होंने खुद खुलासा किया.
गुजरात के खिलाफ बीच मैच में हार्दिक पंड्या ने तिलक वर्मा को क्या समझाया था
नई दिल्ली. लगातार चार हार के बाद जीत की राह पर लौटते हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि उन्हें हमेशा तिलक वर्मा की प्रतिभा पर भरोसा था. हैदराबाद के इस खिलाड़ी ने अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन किया. मुंबई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली जीत में उनकी बड़ी भूमिका थी. सोमवार को उनकी टीम ने शतकीय पारी के दम पर 99 रन की बड़ी जीत दर्ज की. तिलक ने 45 गेंद में नाबाद 101 रन की शानदार पारी खेली. 22 गेंद में 19 रन पर खेलने के बाद टाइम-आउट के दौरान अपने कप्तान हार्दिक पंड्या से फटकार मिली और उसके बाद चीजें बदल गईं.
पांड्या ने मैच के बाद कहा, “मुझे लगता है कि तिलक के पास जो प्रतिभा है, उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है. मेरा संदेश बस इतना था कि गेंद को देखो और मारो. अब समय आ गया था कि वह बाहर आकर प्रदर्शन करे. यह तिलक, टीम और मुंबई इंडियंस के लिए बहुत जरूरी था.”
Tilak-ன் சரமாரி தாக்குதலுக்கு முன் Captain Pandya-வின் Motivational Talk!🥵💥