पहचानने से इनकार करने पर सीने में मारी लात: दमोह में शख्स की मौत, पत्नी ने परिवार के ही युवक पर लगाया हत्या का आरोप; – Damoh News

पहचानने से इनकार करने पर सीने में मारी लात:  दमोह में शख्स की मौत, पत्नी ने परिवार के ही युवक पर लगाया हत्या का आरोप; – Damoh News




दमोह जिला अस्पताल में सोमवार देर रात सागर जिले से लाए गए एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने परिवार के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान पथरिया थाना क्षेत्र के पिपरिया छक्का निवासी पप्पू पिता कंछेदी रजक (45) के रूप में हुई है, जो सागर जिले के बरा गांव में भी रहता था। भाई की शादी में शामिल होने गए थे मृतक की पत्नी उमा रजक ने बताया कि वे लोग अपने जेठ की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के बरा गांव गए थे। वहां उनके पति और घर के अन्य सदस्य खाना खा रहे थे। तभी परिवार के ही एक युवक ने पति से किसी व्यक्ति के बारे में पूछा। जब पति ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया, तो उस युवक ने मारपीट करते हुए उनके सीने में लात मार दी। पत्नी बोली-पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट उमा रजक ने बताया कि जब वह अपने पति को बचाने पहुंचीं, तो उन्हें भी मारा गया। घटना के बाद वे पति को लेकर थाने गए, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय उन्हें अस्पताल भेज दिया। इसके बाद वे दमोह जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया। पहचानने से इनकार करने पर की मारपीट मृतक के भाई जीवन ने भी घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सोमवार रात बरा गांव में वह, उनके भाई करण और पप्पू खाना खा रहे थे। तभी परिवार का ही एक युवक, जो राहुल का साला बताया जा रहा है, खाना परोसने के लिए वहां पहुंचा। उसने पप्पू से पूछा कि क्या वह शंकर राव को जानते हैं। जब पप्पू ने पहचानने से इनकार किया, तो उस युवक ने खाना परोसने वाला बर्तन नीचे रखकर उनके सीने में लात मार दी।



Source link