मिनी आर्टवर्क एग्जीबिशन आज से हो रही शुरू: देख सकते हैं मूवी भी ; जानिए भोपाल में कहां-क्या खास – Bhopal News

मिनी आर्टवर्क एग्जीबिशन आज से हो रही शुरू:  देख सकते हैं मूवी भी ; जानिए भोपाल में कहां-क्या खास – Bhopal News


आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधा, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

यह सड़कें रहेंगी डायवर्ट
जवाहर चौक–डिपो मार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू

यातायात पुलिस के अनुसार, डिपो चौराहा से जवाहर चौक के बीच स्थित हनुमान मंदिर से जवाहर चौक की ओर जाने वाला एक तरफ का मार्ग अब परिवर्तित रहेगा। वहीं, जवाहर चौक से डिपो चौराहा की ओर आने वाला मार्ग पहले की तरह चालू रहेगा, जिससे इस दिशा में यातायात सामान्य रूप से चलता रहेगा। पढ़ें पूरी खबर…

डीआईजी बंगला–गणेश मंदिर मार्ग बंद

शहर के डीआईजी बंगला क्षेत्र से गणेश मंदिर कालीपरेड तक सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा किए जा रहे इस काम के कारण जेपी नगर तिराहा से गणेश मंदिर कालीपरेड तक का मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

यह सड़क भी डायवर्ट

बोर्ड ऑफिस से ज्योति टॉकीज की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात व्यवस्था अस्थायी रूप से बदल दी गई है। ज्योति टॉकीज के पास धंसी सड़क की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले चार पहिया, भारी और सवारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू किया है। पढ़ें पूरी खबर…

रेल यात्रियों के लिए सूचना

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में गोंदिया स्टेशन पर प्रस्तावित तकनीकी कार्य के चलते भोपाल मंडल होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इस दौरान 5 से 24 अप्रैल 2026 तक तीन जोड़ी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। पढ़ें पूरी खबर…

पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के अनुसार जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस भोपाल से 03, 04, 05, 08, 12, 13 और 14 मई 2026 को कुल 7 ट्रिप निरस्त रहेगी। पढ़ें पूरी खबर…

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

एग्जीबिशन

  • शलाका 72 के तहत गोंड कलाकार प्रदीप मरावी की चित्र प्रदर्शनी सह-विक्रय मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय, श्यामला हिल्स में आयोजित है। यह प्रदर्शनी 3 से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगी, जहां दर्शक पारंपरिक कला और चित्रों का अवलोकन कर सकेंगे।
  • चतुर्भुज ग्रुप पेंटिंग एग्जीबिशन इन दिनों आलियांस फ्रांसिस शाहपुरा में चल रही है यहां पर आप सुबह 10 से शाम 7 बजे तक पहुंच सकते हैं।
  • भोपाल में यशस्विनी शिक्षा एवं जन कल्याण संस्थान द्वारा “फाइनेक्स्ट अवॉर्ड एवं इंटरनेशनल मिनी आर्टवर्क एग्जीबिशन 2025-26” का आयोजन 21 अप्रैल को शाम 6 बजे रंगायन आर्ट गैलरी, इंडस सेंटर, बावड़िया कला में होगा। प्रदर्शनी 21 से 23 अप्रैल तक रोजाना शाम 4 से 7 बजे तक चलेगी।
कैंपस/जॉब

आईईएचई

शहर के उच्च शिक्षा संस्थान आईईएचई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। संस्थान में अब ई-प्रवेश प्रणाली के साथ अलग से काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

12वीं के परिणाम जारी होने के बाद जुलाई के पहले सप्ताह में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत पहले ई-प्रवेश के माध्यम से छात्रों को कॉलेज आवंटित किया जाएगा, इसके बाद संस्थान स्तर पर काउंसलिंग कराई जाएगी।

नई व्यवस्था में छात्र ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कर सकेंगे और काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी भी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होगी।

काम की जरूरी लिंक्स

आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।

हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल

ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन

थाने

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर

सीएनजी पंप स्टेशन



Source link