Last Updated:
Teesri Kasam film shot place: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार राज कपूर साहब और अभिनेत्री वहीदा रहमान की सुपर डुपर हिट फिल्म ‘तीसरी कसम’ के 60 साल पूरे हो गए हैं. लेकिन यह सागर बालों के लिए भी बड़े ही खुशी की बात है क्योंकि इस सुपरहिट फिल्म के कई सीन सागर के खिमलासा के तालाब किनारे किले में और आसपास फिल्म आया गया था. इतना ही नहीं राज कपूर साहब अभिनेत्री वहीदा रहमान और इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ी पूरी टीम सागर शहर में ही रुकी थी उस समय के बड़े बीड़ी उद्योगपति विट्ठल भाई पटेल ने सारी इंतेजाम किए थे. हालांकि, 60 साल बाद उस ऐतिहासिक तालाब की और गांव की सूरत बदल गई है.
सागर. आज भी जब फिल्म तीसरी कसम का जिक्र आता है या सुपरहिट गाने ‘सजन रे झूठ मत बोल और दुनिया बनाने वाले तूने काहे को दुनिया बनाई’ जैसे गाने सुनाई देते हैं तो सागर में फिल्माए गए उनकी यादें ताजा हो जाती हैं. जिस समय यहां पर शूटिंग चलती थी तो खिमलासा के साथ आसपास के कई गांव के लोग यहां शूटिंग देखने के लिए पहुंच जाते थे.
ग्राम पंचायत को सरपंच अमित कुमार जैन बताते हैं कि करीब 28 एकड़ का तालाब है जिसको सही जीने के लिए संरक्षित करने के लिए पंचायत निधि से एक करोड़ की राशि से कार्य किया गया है. देश में 4 फीट तो तालाब की मिट्टी निकाल कर गहरीकरण किया गया है, इसके तीन तरफ घाटों का निर्माण किया जा रहा है.
जिसमें राजस्थानी लाल पत्थरों का उपयोग हो रहा है साथ ही यहां पर तालाब के बीच में एक अद्भुत शिवलिंग भी विराजमान किया गया है. जो यहां आने वाले हर टूरिस्ट को अपनी तरफ आकर्षित करता है. इसके अलावा यहां पर पंचायत की तरफ से वोट भी मंगवाई गई है. जहां लोग झील में सैर सपाटा का आनंद ले सकते हैं, यह तालाब सफेद कमल की खेती के लिए भी प्रसिद्ध है.
खिमलासा तालाब, पेड़ और पत्थर थे खास
इसके साथ ही तालाब के किनारे जो पेड़ 1966 में आई फिल्म तीसरी कसम में दिख रहे थे, तो उनको भी संरक्षित किया गया है. ताकि बरसों बाद भी कोई यहां आता है तो यह पेड़ हूबहू दिखाई दे. अमित कुमार जैन बताते हैं कि फिल्म में जो झिलमिल नदी बताई गई थी वह खिमलासा तालाब के ही दृश्य हैं.
1966 में पहली बार सागर जिले में किसी फिल्म की शूटिंग हुई थी. राज कपूर साहब और वहीदा रहमान जैसी अभिनेत्री को देखने के लिए ग्राम पंचायत में उस समय सैकड़ों लोगों की भीड़ लग जाती थी, और इसका क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है उन सुनहरी यादों को ग्रामीणों के द्वारा आज भी तालाब के किनारे पोस्टर लगाकर सहेजा गया है. इस पोस्ट में राज कपूर साहब इसी तालाब में एक नाव में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं.
राज कपूर साहब यहां शुटिंग करने क्यों आए थे
बता दें कि यह सागर जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है और यहां पर ऐतिहासिक किला भी है पंचायत की कनेक्टिविटी अच्छी होने की वजह से यहां बाहरी टूरिस्ट भी बड़ी संख्या में आते हैं जो किले के साथ इस तालाब को निहारने के लिए आते हैं. और उनके मन में कौतूहल होता है कि आखिर राज कपूर साहब यहां शूटिंग करने क्यों आए थे. लेकिन जब यहां की खूबसूरत नज़ारे देखे हैं तो उनके मन में उठे सवालों के जवाब खुद ही मिल जाते हैं.
सागर से 70 किलोमीटर दूर खिमलासा ग्राम पंचायत जिसकी बुंदेलखंड की सबसे बड़ी रेलवे जंक्शन बीना से 21 किलोमीटर की दूरी है और देश की सबसे बड़े नेशनल हाईवे 44 से 18 किलोमीटर की दूरी पर है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें