एक ही जमीन पर तीन सब्जियां, कम लागत में बड़ा मुनाफा, 90 दिन में बदल सकती है किस्मत

एक ही जमीन पर तीन सब्जियां, कम लागत में बड़ा मुनाफा, 90 दिन में बदल सकती है किस्मत


होमताजा खबरकृषि

एक ही जमीन पर तीन सब्जियां, कम लागत में बड़ा मुनाफा, 90 दिन में बदलेगी किस्मत

Last Updated:

Burhanpur News: एक्सपर्ट किसान राजू सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि आप भी गर्मी के दिनों में कुछ ऐसी फसले सब्जी की लगाना चाहते हैं तो आप यह फसले लगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं. एक ही जमीन पर तीन तरह की फसलें लगाकर 90 दिन में लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं.

Triple Crop Farming: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में सबसे अधिक खेती किसानी की जाती है यदि आप भी किसान है आप कुछ नया आप के खेत में फसल लगाने की सोच रहे हैं तो आप मूंग की फसल के साथ बैगन भिंडी की खेती एक ही जमीन पर तीन तरह की फसले लगाकर लाखों रुपए की कमाई 90 दिन में कर सकते हैं. एक्सपर्ट किसान राजू सिंह राठौर का कहना है कि गर्मी के दिनों में मूंग की फसल आसानी से लग जाती है लेकिन आपको केवल दो बातों का ध्यान रखना होता है उसको समय पर पानी और धूप और हवा से बचने के लिए खेत के आजू-बाजू बागड़ या फिर आप साड़ियां भी लगा सकते हैं और 90 दिन में आपकी लाखों रुपए की कमाई हो जाएगी.

एक्सपर्ट किसान ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट किसान राजू सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि आप भी गर्मी के दिनों में कुछ ऐसी फसले सब्जी की लगाना चाहते हैं तो आप यह फसले लगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं. एक ही जमीन पर तीन तरह की फसले लगाकर 90 दिन में लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं. जिसमें आप मुंग बेगम और भिंडी की फसल लगा सकते हैं एक ही जमीन पर यह तीन तरह की फसले एक साथ लग जाती है और यह 90 दिन की होती है सब्जी भाजी की फसले रोज पैसे देती है जिससे किसान की अच्छी कमाई शुरू हो जाती है और लागत भी बहुत कम लगती है. आप इन तीन फसलों को लगाकर लाखों की कमाई कर सकते हैं.

ऐसी लगा सकते हैं फसले 
एक्सपर्ट किसान राजू सिंह राठौर का कहना है कि यदि आप भी एक ही जमीन पर तीन तरह की फसले यदि एक एकड़ में लगाने जा रहे हैं तो आपको 50 से ₹60000 का खर्चा आता है और 3 से 4 लाख रुपए की कमाई हो जाती है. आपको यह तीनों फसले एक ही जमीन पर लगाने के लिए मूंग की फसल से तो दो फीट की दूरी पर भिंडी की फसल और 2 फीट की दूरी पर बेगम की फसल लगाना है दो-दो फीट का अंतर रखना है जिससे यह फसले अच्छी लगती है और उत्पादन भी अच्छा होता है. जिससे कमाई अच्छी हो जाती है बस एक बात का विशेष ध्यान रखना पड़ता है कि आप सुबह-शाम इन फसलों को गर्मी के दिनों में पानी देते रहे जिससे यह तेजी से बढ़ती है और तेज धूप की हवा से बचने के लिए खेत के चारों बागड़ लगा सकते हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link