गुना |अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भक्तांबर महिला मंडल द्वारा शहर के वृद्धाश्रम में सेवा कार्य करते हुए भोजन वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल की सदस्याओं ने पूरे श्रद्धा भाव और आत्मीयता के साथ वहां निवासरत बुजुर्गों को भोजन परोसा तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में सेवा, करुणा और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। भोजन वितरण का पुण्यार्जन मंडल की सदस्य संगीता जैन द्वारा किया गया, जबकि मिष्ठान वितरण मंडल की कोषाध्यक्ष स्वाति जैन के सहयोग से संपन्न हुआ। इसके अलावा मंडल की सचिव सुषमा जैन सहित अन्य सदस्यों ने बिस्किट और अन्य आवश्यक सामग्री भी वितरित की। मंडल की अध्यक्ष नंदिनी जैन ने बताया कि भारतीय संस्कृति में सेवा को सर्वोच्च धर्म माना गया है और इसी भावना के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Source link