ग्वालियर में प्रॉपर्टी कारोबारी से बंधक बनाकर मारपीट, जबरन वसूली और धमकी का मामला

ग्वालियर में प्रॉपर्टी कारोबारी से बंधक बनाकर मारपीट, जबरन वसूली और धमकी का मामला


Last Updated:


Gwalior News: ग्वालियर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं, जहां बदमाशों ने हैवानियत की हदें पार करते हुए एक प्रॉपर्टी कारोबारी किशोर कुमार त्यागी, को बंधक बनाकर मारपीट और धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले 10 साल से ओमकार सिंह उर्फ भूरे सिकरवार को जानते हैं. 15 अप्रैल की शाम आरोपी ने लेनदेन के बहाने उन्हें हजीरा थाना क्षेत्र स्थित पीतांबरा धर्मकांटा बुलाया. वहां से आरोपियों ने उन्हें जबरन एक कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया.

Zoom

प्रॉपर्टी कारोबारी से बंधक बनाकर मारपीट

ग्वालियर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं, जहां बदमाशों ने हैवानियत की हदें पार करते हुए एक प्रॉपर्टी कारोबारी को बंधक बनाकर मारपीट और धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना ने न सिर्फ पीड़ित को गहरे सदमे में डाल दिया. बल्कि शहर की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. गोला का मंदिर इलाके में हुई इस वारदात ने यह साफ कर दिया है कि अपराधी अब खुलेआम लोगों को निशाना बना रहे हैं.

पीड़ित 48 वर्षीय किशोर कुमार त्यागी, जो कुंज विहार कॉलोनी के निवासी हैं, कंस्ट्रक्शन और प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े हैं. उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले 10 साल से ओमकार सिंह उर्फ भूरे सिकरवार को जानते हैं. 15 अप्रैल की शाम आरोपी ने लेनदेन के बहाने उन्हें हजीरा थाना क्षेत्र स्थित पीतांबरा धर्मकांटा बुलाया. वहां से आरोपियों ने उन्हें जबरन एक कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया.

प्रॉपर्टी कारोबारी से बंधक बनाकर मारपीट
आरोप है कि मुख्य आरोपी ओमकार सिकरवार और उसके साथियों ने कारोबारी के साथ मारपीट की और पिस्टल की नोक पर उसे धमकाया. इसी दौरान आरोपियों ने उससे आपत्तिजनक हरकत कर उसका वीडियो भी बनाया. इतना ही नहीं, पीड़ित पर दबाव बनाकर उसके बेटे को बुलवाया गया. 10-10 लाख रुपये के तीन चेक पर साइन कराए गए. इनमें एक चेक उसकी पत्नी के खाते से और दो उसके खुद के खाते से जुड़े थे.करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद रात में आरोपियों ने पीड़ित को छोड़ा. डरे-सहमे कारोबारी ने पहले पुलिस में शिकायत नहीं की, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचा और पूरा मामला दर्ज कराया.

शहर में दहशत में का माहौल
पुलिस ने आरोपी ओमकार सिकरवार, गौरी यादव, इंद्रपाल तोमर और जितेंद्र सिकरवार सहित अन्य के खिलाफ अपहरण, मारपीट, धमकी और जबरन वसूली की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी है. उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.इस घटना ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है. इस प्रशासन के सामने अपराध पर नियंत्रण की चुनौती फिर से खड़ी कर दी है



Source link