शिवपुरी| प्रदेश के दूसरे रिजर्व से टाइगर लाकर शिवपुरी में माधव टाइगर रिजर्व की स्थापना हो चुकी है। सैलानियों को रिजर्व में टाइगर से ज्यादा तेंदुए के दीदार हो रहे हैं। शहर के बलारपुर क्षेत्र में तेंदुए आसानी से नजर आ जाते हैं। कम संख्या होने की वजह से टाइगर ज्यादातर छुपे रहते हैं। टाइगर के आने से तेंदुए बाहर निकल रहे हैं। ऐसे हालात में फोरलेन हाइवे क्रॉस करने के प्रयास में कई तेंदुए सड़क हादसों का शिकार भी हो चुके हैं। माधव टाइगर रिजर्व के बलारपुर क्षेत्र के अलावा सतनवाड़ा से नरवर के बीच सड़क वाले हिस्से में भी अक्सर वाहन चालकों को तेंदुए सड़क पर चहलकदमी करते नजर आ जाते हैं।
Source link