जनसुनवाई में शिकायत करने वाला दूल्हा ही निकला अतिक्रमणकर्ता – Indore News

जनसुनवाई में शिकायत करने वाला दूल्हा ही निकला अतिक्रमणकर्ता – Indore News




कलेक्टोरेट में जनसुनवाई में हल्दी और गले में माला पहने पहुंचे दूल्हे की शिकायत झूठी निकली। मंगलवार को जिस दूल्हें ने घर के सामने नाली की शिकायत की थी, प्रशासन जब वहां पहुंचा तो पता चला कि दूल्हे उमेश गंगोलिया ने ही अतिक्रमण कर रखा था। प्रशासन की टीम ने जांच के बाद बुधवार को उसके अतिक्रमण के अलावा नाले पर बने 12 से ज्यादा लोगों के अतिक्रमण हटाए। ग्रामीणों ने इस कार्रवाई पर खुशी जताई, क्योंकि गांव में बारिश का पानी इन्हीं के कारण रुकता था। एसडीएम ने बताया कि दूल्हा खुद कुछ लोगों के कहने पर शादी और शिकायत के नाम पर नाले पर कब्जा करना चाहता था। कलेक्टर शिवम वर्मा ने जांच के लिए एसडीएम प्रियंका चौरसिया को टीम के साथ मौके पर भेजा था। मामला ग्राम अम्बामोलिया का था। चौरसिया ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उनके घर के पास 9 फीट का नाला है, उसके सामने 13 फीट रोड है। नाले में गंदगी एवं कचरा के कारण हमारे स्वास्थ पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। एसडीएम चौरसिया ने जांच के बाद बताया कि शिकायतकर्ता उमेश का आबादी भूमि में स्थित उनके मकान के उत्तर एवं दक्षिण दिशा में रास्ता है। इनके मकान के उत्तर दिशा में नाला 9 फीट का है, जिसमें बारिश में गांव का एवं खेतों का पानी बहकर गांव की आशामती नदी में जाता है। उक्त नाले पर शिकायतकर्ता द्वारा ही अतिक्रमण किया जाना पाया गया।



Source link