हरदा में परशुराम शोभायात्रा, मुस्लिम समाज ने किया स्वागत: विप्र समाज ने निकाली भव्य यात्रा, ‘जय जय परशुराम’ के लगे जयकारे – Harda News

हरदा में परशुराम शोभायात्रा, मुस्लिम समाज ने किया स्वागत:  विप्र समाज ने निकाली भव्य यात्रा, ‘जय जय परशुराम’ के लगे जयकारे – Harda News




हरदा में पांच दिवसीय परशुराम जयंती महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार शाम को सर्व ब्राह्मण समाज ने शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भी अन्नापुरा में शोभायात्रा का स्वागत किया, जो सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक बना। शोभायात्रा में समाज की बेटियों, महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाए। पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। यात्रा में आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह विप्र समाज के लोगों ने जलपान की व्यवस्था की थी। राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने भी पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। तीन तस्वीरों में देखिए शोभायात्रा ब्राह्मण एकता जिंदाबाद के लगे नारे डीजे की धुन पर युवा वर्ग ‘जय जय परशुराम’ और ‘ब्राह्मण एकता जिंदाबाद’ जैसे नारों के साथ उत्साह में झूमता नजर आया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज की एकता पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने समाज को संगठित होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने और निर्धन ब्राह्मण परिवारों के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। यह शोभायात्रा मिडिल स्कूल ग्राउंड से शुरू होकर चांडक चौक, घंटाघर, जैसानी चौक होते हुए परशुराम चौक पहुंची। परशुराम चौक पर प्रतीक चिन्ह का पूजन किया गया, जिसके बाद शोभायात्रा वापस मिडिल स्कूल ग्राउंड पर समाप्त हुई। यात्रा समापन के बाद गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती की गई। सफल आयोजन पर अध्यक्ष सुनील तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।



Source link