MP बनेगा मिल्क कैपिटल, गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ी, CM मोहन यादव के किसानों के लिए बड़े ऐलान

MP बनेगा मिल्क कैपिटल, गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ी, CM मोहन यादव के किसानों के लिए बड़े ऐलान


Last Updated:

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए किसानों के लिए घोषणाएं की हैं. उन्होंने कहा कि किसानों के हित में सरकार लगातार काम कर रही है और उनके साथ खड़ी हुई है. किसानों के लिए गेहूं उपार्जन के लिए बुकिंग स्लॉट की तारीख आगे बढ़ा दी गई है. इसके अलावा किसान अब दिन में भी सिंचाई कर सकेंगे. वहीं मध्य प्रदेश के मिल्क कैपिटल भी बनाने की बात कही गई है.

Zoom

सीएम मोहन यादव ने किए बड़े ऐलान

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 24 अप्रैल को प्रदेश वासियों के सामने दिल खोलकर रख दिया. उन्होंने एक बार फिर इस बात को दोहराया कि प्रदेश सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और किसानों को प्रदेश के विकास का आधार बताया. सरकार उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है. सीएम यादव ने संदेश में गेहूं खरीदी और भू-अर्जन मुआवजे का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प ‘सच्चा वादा और पक्का काम’ है. हमारी सरकार किसानों के हर सुख-दुख में साथ है. इसी का परिणाम है कि मध्य प्रदेश सरकार निरंतर किसान हितैषी ऐतिहासिक निर्णय ले रही है.

किसानों की मेहनत का सम्मान
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि आज मैं आपसे ऐसे विषय पर संवाद कर रहा हूं, जो हमारे प्रदेश की आत्मा हमारे अन्नदाता यानी किसानों से जुड़ा हुआ है. मध्य प्रदेश सरकार किसान हितैषी संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है. इसी भावना के साथ इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में समर्पित किया गया है. मैं आपसे ये साझा करना चाहता हूं कि प्रदेश में रिकॉर्ड गेहूं उत्पादन को देखते हुए हमने केंद्र सरकार से खरीदी की सीमा बढ़ाने का आग्रह किया था. मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि किसानों के हित को सर्वोपरि रखते हुए गेहूं उपार्जन का लक्ष्य 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है. यह 22 लाख मीट्रिक टन की अभूतपूर्व वृद्धि न केवल हमारे किसानों की मेहनत का सम्मान है, बल्कि उनकी आय को सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस कदम भी है. इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.

गेहूं उपार्जन के लिए पांच दिन होगी बुकिंग
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मुझे यह बताते हुए भी अत्यंत प्रसन्नता है कि आज से पूरे प्रदेश के छोटे-बड़े सभी किसान भाइयों के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग पूरी तरह से खोली जा चुकी है. गेहूं उपार्जन अब सप्ताह में 6 दिन होगा. शनिवार को अवकाश नहीं रहेगा. उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन निर्बाध रूप से जारी रहेगा. साथ ही 30 अप्रैल तक होने वाली स्लॉट बुकिंग को 9 मई तक बढ़ा दिया गया है. जरूरत पड़ी तो इस अवधि को और बढ़ा दिया जाएगा.





Source link