कलेक्टर और SP ने गांव में खाट पर बिताई रात, तस्वीर हो रही वायरल

कलेक्टर और SP ने गांव में खाट पर बिताई रात, तस्वीर हो रही वायरल


Last Updated:

IAS-IPS Story : मध्य प्रदेश के दतिया में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और एसपी सूरज कुमार वर्मा की गांव में खाट पर सोते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं. दोनों अधिकारियों ने बीकर गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और पानी, बिजली, सड़क व आवास जैसी समस्याओं का जायजा लिया.

Zoom

IAS-IPS Story : स्वप्निल वानखेड़े की यूपीएससी में 132वीं रैंक थी.

IAS-IPS Story : मध्य प्रदेश के दतिया जिले के कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और एसपी सूरज कुमार वर्मा की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में दोनों अधिकारी रात के समय बीकर गांव में खाट पर सोते हुए नजर आ रहे हैं. यह दृश्य किसी औपचारिक दौरे का नहीं, बल्कि प्रशासन की उस पहल का हिस्सा है जिसमें अधिकारी सीधे गांव में जाकर लोगों के बीच समय बिताते हैं और उनकी समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझते हैं.

बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार रात अधिकारियों ने गांव में चौपाल लगाई, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ खुलकर संवाद किया. इस दौरान पानी, बिजली, सड़क, राशन और प्रधानमंत्री आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. ग्रामीणों ने भी बिना झिझक अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं. अधिकारियों ने मौके पर ही कई मुद्दों पर निर्देश दिए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस तरह की पहल को प्रशासन और जनता के बीच भरोसा मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

कौन हैं आईएएस स्वप्निल वानखेड़े?

दतिया के कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. वह मूल रूप से महाराष्ट्र के अमरावती जिले के निवासी हैं और उन्होंने नागपुर यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. आईएएस बनने से पहले वह एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर चुके हैं. उन्होंने कई प्रयासों के बाद वर्ष 2015 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की और ऑल इंडिया 132वीं रैंक हासिल कर आईएएस बने. इससे पहले उनका चयन असिस्टेंट कमांडेंट और इनकम टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के रूप में भी हो चुका था.

एसपी दतिया IPS सूरज कुमार वर्मा

दतिया के एसपी सूरज कुमार वर्मा 2013 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. उन्होंने नीमच, इंदौर सहित कई जिलों में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली है. अपनी सख्त लेकिन संवेदनशील कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले वर्मा फिलहाल दतिया जिले की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्र में जाकर रात्रि विश्राम करने की यह पहल प्रशासन के मानवीय और सक्रिय दृष्टिकोण को दर्शाती है.

About the Author

Praveen SinghSub Editor

Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Career…और पढ़ें



Source link