बाप ने बाइक की चाबी मांगी, कलयुगी बेटे ने सिर पर मार दी गैती, रात भर तड़पे, फिर चल बसे

बाप ने बाइक की चाबी मांगी, कलयुगी बेटे ने सिर पर मार दी गैती, रात भर तड़पे, फिर चल बसे


Last Updated:

Guna Crime News: आरोपी बेटे ने बाहर आते ही अपने पिता के सिर पर गैंती से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमला इतना जबरदस्त था कि रमेश का सिर बीच से फट गया और सिर का हिस्सा खुल गया. खून से लथपथ रमेश को परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर भागे.

Zoom

रमेश जाटव (फाइल) और आरोपी बेटा.

Guna News: गुना के म्याना थाना क्षेत्र के ग्राम सगोरिया में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां महज बाइक की चाबी और पैट्रोल के मामूली विवाद में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की गैंती मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. सिर फटने और अत्यधिक खून बहने के कारण उपचार के दौरान पिता ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

गाड़ी की चाबी और पैट्रोल पर विवाद
घटनाक्रम के अनुसार, सगोरिया निवासी रमेश जाटव (48) का परिवार रिश्तेदार की शादी में जाने की तैयारी कर रहा था. इसी दौरान रमेश ने अपने बेटे से गाड़ी की चाबी मांगी. बेटा इस बात पर अड़ गया कि उसने गाड़ी की टंकी फुल कराई है, इसलिए वह चाबी नहीं देगा. इस पर पिता रमेश ने सहज भाव से कहा, तू अपना पैट्रोल निकाल ले, हम फिर से भरवा लेंगे. यह बात सुनते ही बेटा तैश में आ गया. वह चाबी लाने के बहाने घर के अंदर गया और हाथ में गैंती लेकर बाहर निकला.

गैंती के वार से फटा सिर
आरोपी बेटे ने बाहर आते ही अपने पिता के सिर पर गैंती से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमला इतना जबरदस्त था कि रमेश का सिर बीच से फट गया और सिर का हिस्सा खुल गया. खून से लथपथ रमेश को परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर भागे. अस्पताल में करीब पांच-छह घंटों तक डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का संघर्ष किया, लेकिन चोट गहरी होने के कारण रात करीब 3 बजे रमेश जाटव ने दम तोड़ दिया.

पहले भी कर चुका था जानलेवा हमले
मृतक के बड़े बेटे ने बताया कि आरोपी भाई का व्यवहार पहले से ही हिंसक था. वह पूर्व में भी तीन-चार बार पिता पर जानलेवा हमला कर चुका था, लेकिन पारिवारिक मामला होने के कारण बात दबती रही. अंतत: पेट्रोल के विवाद ने उसे हत्यारा बना दिया. शनिवार सुबह जिला अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा
म्याना थाना प्रभारी बृजमोहन भदौरिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी. घरेलू विवाद के चलते गैंती से हमला कर हत्या करने वाले आरोपी बेटे को रात में ही घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है. इस घटना से पूरे गांव में मातम और सनसनी का माहौल है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link