Last Updated:
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले का मड़ला थाना एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. इस बार वजह बनी है रेत माफियाओं की कथित दबंगई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ट्रक पुलिस के बैरिकेड को टक्कर मारते हुए निकल जाता है, जबकि कुछ लोग थाने के सामने ही खुलेआम गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं.
थाने के सामने बैरिकेड तोड़ भागा ट्रक

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला दो अलग-अलग रेत माफिया समूहों के बीच विवाद से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि थाने के सामने से ट्रक निकालने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई. इसी दौरान एक ट्रक ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड को तोड़ते हुए रास्ता बना लिया. जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.
थाने के सामने बैरिकेड तोड़ भागा ट्रक
वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. यहां स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर थाने के सामने ही इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, तो आम जनता की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा होती है. यह घटना पुलिस की कार्यप्रणाली और माफियाओं के बढ़ते हौसले को भी उजागर करती है.गौरतलब है कि मड़ला थाना इससे पहले भी विवादों में रहा है. कुछ दिन पहले ही यहां एक रिटायर्ड डीएसपी के साथ सीट बेल्ट को लेकर विवाद हुआ था. जिसमें पुलिस ने उन पर बंदूक दिखाने और अभद्रता करने का मामला दर्ज किया था. अब ताजा घटना ने एक बार फिर थाने की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. यह देखना अहम होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होती है या नहीं.