एमजी रोड पर धंसी सड़क, फलों से भरा पिकअप फंसा: बड़वानी में घटिया सीवरेज कार्य से लगा जाम, रहवासी बोले-सही तरीके से नहीं हो रहा काम – Barwani News

एमजी रोड पर धंसी सड़क, फलों से भरा पिकअप फंसा:  बड़वानी में घटिया सीवरेज कार्य से लगा जाम, रहवासी बोले-सही तरीके से नहीं हो रहा काम – Barwani News




बड़वानी जिला मुख्यालय के एमजी रोड पर मंगलवार सुबह एक फलों से भरा पिकअप वाहन सड़क में धंस गया। घटना के बाद कुछ समय तक रास्ते पर जाम की स्थिति बन गई और यातायात प्रभावित रहा। सीवरेज काम के बाद ठीक से नहीं बनी सड़क
जानकारी के अनुसार, एमजी रोड पर सीवरेज लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत ठीक से नहीं की गई थी। इसी कारण सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया और मंडी जा रहा पिकअप वाहन उसमें फंस गया। इस मार्ग पर पहले भी भारी वाहनों के फंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। रहवासियों ने जताई नाराजगी
स्थानीय निवासी उदित ने बताया कि सीवरेज काम के बाद सड़क को सही तरीके से नहीं भरा जा रहा है। इसी वजह से आए दिन वाहन फंस रहे हैं और हादसे का खतरा बना रहता है। वहीं, राजेश गुप्ता ने कहा कि इस घटना में बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि अगर वाहन पलट जाता तो नुकसान हो सकता था। ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग
क्षेत्र के लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो आगे बड़ी घटना हो सकती है। नगर पालिका ने दिए जांच के निर्देश
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि निक्कू चौहान ने बताया कि एमजी रोड के निर्माण को लेकर शिकायतें मिली हैं। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि लापरवाही पाए जाने पर भुगतान रोका जाएगा और नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link