श्योपुर जिले में गर्मी का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। पिछले पांच दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। अप्रैल के अंतिम हफ्ते में अधिकतम तापमान 41 डिग्री से बढ़कर 44.8 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री और न्यूनतम 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। 26 अप्रैल को अधिकतम 44.2 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री रहा। इससे पहले 25 और 24 अप्रैल को भी तापमान 42 डिग्री से ऊपर बना रहा था, जबकि 23 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया था। दोपहर के समय शहर के बाजारों में सन्नाटा तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दोपहर के समय शहर के बाजारों में सन्नाटा छाया रहता है। लोग केवल आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। जो लोग बाहर निकलते हैं, वे गर्मी से बचाव के लिए अपने चेहरे को कपड़े से ढंककर और सिर पर गमछा या टोपी लगाकर ही निकलते हैं। डॉक्टों ने इस भीषण गर्मी में सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनके अनुसार, दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचना चाहिए। लू और डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए अधिक से अधिक पानी पीना, हल्का भोजन करना और शरीर को हाइड्रेट रखना आवश्यक है। आगामी दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। इसे देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रशासन ने भी आमजन से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलें और गर्मी से बचाव के सभी उपायों का पालन करें। पिछले पांच दिनों को तापमान… 27- अप्रैल अधिकतम 44.8 न्यूनतम 27.4
26- अप्रैल अधिकतम 44.2 न्यूनतम 27.6
25 अप्रैल अधिकतम 42.2 न्यूनतम 26.6
24 अप्रैल अधिकतम 42.2 न्यूनतम 23.8
23 अप्रैल अधिकतम 41 न्यूनतम 23
Source link