चोरी करने गया, खिड़की में फंसा हाथ! ग्वालियर में चोर ने खड़े-खड़े काटी रात, सुबह गिरफ्तार

चोरी करने गया, खिड़की में फंसा हाथ! ग्वालियर में चोर ने खड़े-खड़े काटी रात, सुबह गिरफ्तार


Last Updated:

ग्वालियर के दीनदयाल नगर में एक शातिर चोर चोरी करने के दौरान जाली में हाथ फंसने से पूरी रात वहीं खड़ा रहा. सुबह मकान मालिक ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी. आरोपी मनोज कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके खिलाफ पहले से कई चोरी के मामले दर्ज हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

ग्‍वालियर पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है.

ग्वालियर. चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जो जितनी हैरान करने वाली है, उतनी ही चौंकाने वाली भी है. दीनदयाल नगर इलाके में एक शातिर चोर चोरी करने के इरादे से निर्माणाधीन मकान में घुसा, लेकिन उसकी चाल उसी पर भारी पड़ गई. दरवाजा खोलने की कोशिश में उसने जाली के अंदर हाथ डाला, लेकिन हाथ ऐसा फंसा कि वह पूरी रात वहीं खड़ा रह गया. सुबह होने पर मकान मालिक ने जब यह नजारा देखा तो पुलिस को सूचना दी और चोर को पकड़वा दिया.

यह मामला इसलिए भी खास है क्योंकि आरोपी कोई पहली बार चोरी करने वाला नहीं, बल्कि सरिया चोरी के कई मामलों में शामिल एक शातिर अपराधी है. रातभर जाली में फंसे रहने की घटना ने इलाके में चर्चा का विषय बना दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं और अब इस घटना के बाद उससे और पूछताछ की जा रही है.

अंदर से बंद दरवाजा खोलने के लिए खिड़की में डाला हाथ
घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर की है. यहां एक निर्माणाधीन मकान में देर रात मनोज कुशवाहा चोरी के इरादे से घुसा. उसने अंदर से बंद कमरे का दरवाजा खोलने के लिए खिड़की की जाली के जरिए हाथ डालकर कुंडी खोलने की कोशिश की. काफी कोशिशों के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, लेकिन उसका हाथ जाली में फंस गया.

रातभर जाली के सहारे खड़ा रहा, सुबह हुआ खुलासा
हाथ फंसने के बाद आरोपी ने खुद को छुड़ाने की काफी कोशिश की. लेकिन जाली में फंसा हाथ सूज गया और वह बाहर नहीं निकल पाया. मजबूरी में उसे पूरी रात वहीं खड़े-खड़े बितानी पड़ी. यह स्थिति उसके लिए बेहद असहज और दर्दनाक रही. सुबह जब मकान मालिक मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि एक युवक जाली में फंसा हुआ है. यह देखकर वह हैरान रह गया. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को बाहर निकाला और हिरासत में ले लिया.

शातिर अपराधी निकला आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मनोज कुशवाहा पहले से सरिया चोरी के कई मामलों में शामिल है. उसके खिलाफ महाराजपुरा थाना क्षेत्र में करीब छह केस दर्ज हैं. पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है. थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह अकेला था या किसी गिरोह के साथ काम करता है.

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें



Source link