Last Updated:
छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित रूंगटा यूनिवर्सिटी में इस बार प्लेसमेंट ने नए रिकॉर्ड बना दिए हैं. पांच दिवसीय ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव ‘प्लेसमेंटनामा’ में हजारों युवाओं के सपनों को पंख मिले, जहां 1702 अभ्यर्थियों को देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी मिली. इस दौरान एक छात्र राहुल को 25 लाख रुपये सालाना का शानदार पैकेज मिला, जो इस सीजन का सबसे बड़ा ऑफर रहा.
प्लेसमेटनामा 1,702 युवाओं का हुआ चयन AI PHOTO
भिलाई. मध्य प्रदेश के भिलाई स्थित रूंगटा यूनिवर्सिटी के छात्रों ने प्लेसमेंट के मामले में इस बार शानदार प्रदर्शन किया है. पांच दिन के ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव ‘प्लेसमेंटनामा’ में इस साल 1702 उम्मीदवारों को देश-दुनिया की कंपनियों में नौकरी मिली है. वहीं, एक छात्र राहुल को 25 लाख रुपये सालाना का आकर्षक पैकेज मिला है, जो इस सीजन का सबसे बड़ा ऑफर माना जा रहा है. वहीं, अन्य 6 छात्रों का चयन भी 17 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर हुआ है.
इस साल ‘प्लेसमेटनामा’ में 10,842 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था इनमें से करीब 7 हजार युवाओं के इंटरव्यू लिए गए, जिनमें अब तक 1,702 युवाओं के चयन हुआ. इस प्लेसमेंट में 212 कंपनियों ने भाग लिया था.
राज्यपाल रमेन डेका ने सौंपे ऑफर लेटर
चयनित हुए युवाओं को उनकी नौकरियों के नियुक्ति पत्र देने के लिए मंगलवार को ‘सच हुए सपने’ कार्यक्रम रखा गया. इस यादगार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका भी शामिल हुए. उन्होंने अपने हाथों से युवाओं को अपने हाथों से नौकरी के ऑफर लेटर दिए. इस कार्यक्रम में नौकरी हासिल करने वाले छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए.
राज्यपाल ने युवाओं से कहा कि, अगर आप सपने देखते हैं तो उन्हें पूरा करने के लिए जागना भी जरूरी है. उन्होंने युवाओं को मेहनत और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की सलाह दी. अंग्रेजी भाषा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अंग्रेजी आना अच्छी बात है. लेकिन सफलता केवल उसी पर निर्भर नहीं करती है. हम सपने अपनी मातृभाषा में देखते हैं, इसलिए क्षेत्रीय भाषा को मजबूत करना भी जरूरी है.
कितने युवाओं के कितना मिला पैकेज
भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, 3 युवाओं को 15.8 लाख का पैकेज मिला है वहीं, 10 लाख पर 27 छात्र, 9 लाख पर 28 और 8 लाख सालाना वेतन सबसे ज्यादा 80 छात्रों के नौकरी मिली है. वहीं 7 लाख के पैकेज पर 15 बच्चे, 6 लाख पर 51 और 5.7 लाख पर 9 छात्रों का चयन हुआ है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें