राजा रघुवंशी हत्याकांड में ट्विस्ट, पुलिस के टाइपिंग ‘एरर’ से बदली ‘धारा’

राजा रघुवंशी हत्याकांड में ट्विस्ट, पुलिस के टाइपिंग ‘एरर’ से बदली ‘धारा’


Last Updated:

Raja Raghuvanshi Murder Case: शिलॉन्ग में चर्चित राजा रघुवांशी हत्याकांड अब एक नई वजह से सुर्खियों में है. मामले की जांच के दौरान पुलिस की बड़ी चूक सामने आई है, जहां कथित तौर पर टाइपिंग एरर के कारण एफआईआर में गलत धाराएं दर्ज हो गईं. इस गलती ने पूरे केस की दिशा और गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Zoom

राजा रघुवंशी और आरोपी पत्नी सोनम

इंदौर. इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को करीब 11 महीने बाद शिलांग कोर्ट ने जमानत दे दी. देश के सबसे चर्चित हनीमून हत्याकांड में शिलांग पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है. पुलिस से चार्जशीट में एक बड़ा झोल हो गया. जिसने पूरे मामले को विवादों में ला दिया है.

भास्कर रिपोर्ट के हवाले से, इस मामले में पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में कथित तौर पर टाइपिंग गलती के कारण गलत धाराएं लग गईं, जिससे पूरे केस की दिशा ही बदल गई, जिससे जांच और कानूनी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं. यह मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.

हत्या की जगह संपत्ति की धारा
दरअसल, पुलिस ने सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी से जुड़े दस्तावेज में बीएनएस की धारा 103(1) ‘हत्या’ की जगह बीएनएस की धारा 403(1) ‘संपत्ति का बेईमानी से दुरुपयोग’ दर्ज कर दी गई. ये गलती हर दस्तावेज में थी. पुलिस ने इसे ‘टाइपिंग एरर’ बताया, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया. इससे आरोपी को स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया कि उसे हत्या जैसे गंभीर अपराध में गिरफ्तार किया जा रहा है. कोर्ट ने पाया कि सभी दस्तावेज जैसे गिरफ्तारी मेमो, गिरफ्तारी के औचित्य की चेकलिस्ट, निरीक्षण मेमो और केस डायरी में भी गलत धारा थी. इंटीमेशन ऑफ ग्राउंड्स ऑफ अरेस्ट फॉर्म में चेकबॉक्स खाली थे. अपराध से जुड़े तथ्य स्पष्ट रूप से दर्ज नहीं थे. पुलिस ने इसे क्लेरिकल एरर बताया.

क्या था पूरा मामला
आपको बता दें कि राजा रघुवंशी और सोनम मई 2025 में शादी करने के बाद हनीमून के लिए शिलांग गए थे. यहां 2 मई को राजा का शव खाई में मिला था. पुलिस ने इसे हत्या बता कर इस मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया था. वहीं पुलिस के द्वारा सितंबर 2025 में चार्जशीट दाखिल की गई थी.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link