उमरिया में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चार साल की मादा हथिनी गायत्री की मौत हो गई है। बुधवार को हुई प्राथमिक जांच में उसकी मौत का कारण एंथ्रेक्स बैक्टीरिया होने की आशंका जताई गई है, जिसके बाद वन विभाग और प्रशासन में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
जानकारी के अनुसार, मौत से पहले हथिनी में डायरिया और अत्यधिक रक्तस्राव जैसे गंभीर लक्षण देखे गए थे। इसके बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। इलाके को किया गया सैनिटाइज
घटना के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हथिनी के अंतिम संस्कार के बाद उसके आसपास के 50 मीटर क्षेत्र को सैनिटाइज किया। साथ ही जंगल में मौजूद अन्य हाथियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग अलर्ट
प्रशासन ने जिला चिकित्सा अधिकारी और पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचना देकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। वन्यजीवों के संपर्क में आने वाले कर्मचारियों के लिए टीकाकरण और एंथ्रेक्स से बचाव संबंधी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। एंथ्रेक्स को लेकर बढ़ी चिंता
अधिकारियों के अनुसार, एंथ्रेक्स एक गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण है, जो शरीर को तेजी से प्रभावित कर सकता है और रक्त में थक्के बनने जैसी स्थिति पैदा कर सकता है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैयार हैं।
Source link