धार में ट्रांसफार्मर टेस्टिंग के दौरान विस्फोट, 3 बिजलीकर्मी झुलसे: मितेश-झरी 95% तक, ऋषभ 40% झुलसा; तीनों इंदौर रेफर – Dhar News

धार में ट्रांसफार्मर टेस्टिंग के दौरान विस्फोट, 3 बिजलीकर्मी झुलसे:  मितेश-झरी 95% तक, ऋषभ 40% झुलसा; तीनों इंदौर रेफर – Dhar News




धार के तिरला थाना क्षेत्र अंतर्गत बोधवाडा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां 33 केवी विद्युत ग्रिड पर नए ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे मौके पर मौजूद तीन आउटसोर्स विद्युत कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए धार के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, ग्रिड पर नए ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान हुए विस्फोट में कर्मचारी मितेश, झरी और ऋषभ गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में मितेश और झरी लगभग 95 प्रतिशत तक झुलस गए हैं, जबकि तिरला निवासी ऋषभ करीब 40 प्रतिशत झुलसा है। तीनों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर कर दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते लोड के कारण ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ था, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही तिरला थाना प्रभारी ज्योति पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दो तस्वीरों में देखिए घायल…



Source link