गुना जिले के आरोन क्षेत्र स्थित बनयाई गांव में शुक्रवार शाम घर की दीवार गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के सदस्य दीवार के ऊपर से छान-छप्पर हटा रहे थे, तभी वह अचानक ढह गई और पास ही खेल रहे 13 वर्षीय कपिल और 6 वर्षीय अभिराज मलबे में दब गए। परिजनों ने दोनों बच्चों को निकालकर अशोकनगर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। छप्पर हटाने के दौरान हुआ हादसा बनयाई गांव में शुक्रवार शाम को परिवार के लोग घर की दीवार के ऊपर से छान-छप्पर हटा रहे थे। इसी दौरान 13 साल का कपिल और उसका छोटा भाई 6 साल का अभिराज उसी दीवार के पास खेल रहे थे। काम के दौरान अचानक दीवार भरभराकर ढह गई और दोनों बच्चे उसके मलबे के नीचे दब गए। अशोकनगर अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन दीवार गिरने के बाद परिवार के सदस्यों ने तत्काल मलबा हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के अशोकनगर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद ही दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद सौंपे शव, मजदूरी करते हैं माता-पिता शनिवार सुबह पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, मृतक कपिल और अभिराज सगे भाई थे और उनके माता-पिता मजदूरी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
Source link