Last Updated:
Varun Chakaravarthy Injured : कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार तीसरी जीत मिली है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को जीत के बाद भी टीम चिंता में दिखी. स्टार स्पिनर मैच के दौरान ईशान किशन के शॉट पर चोटिल हो गए थे. उन्होंने इसको लेकर बात की और कहा अगले तीन दिन में वो ठीक हो जाएंगे.
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वरुण चक्रवर्ती हुए चोटिल
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 6 मैच खेलने के बाद जीत की पटरी पर लौटी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए रविवार को एक चिंताजनक खबर आई. टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गेंदबाजी करते समय पैर में चोट लग गई. इसकी वजह से उनके बाकी सीजन में खेलने को लेकर चिंता बढ़ गई. मैच के बाद वरुण ने भरोसा दिलाया कि वह कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएंगे. हैदराबाद को हराकर कोलकाता की टीम ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की.
हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में पहली पारी के 12वें ओवर की पहली गेंद पर वरुण चोटिल हुए थे. ईशान किशन ने फुल गेंद को सीधा गेंदबाज की ओर मारा, और चक्रवर्ती ने बाउंड्री रोकने के लिए अपना पैर आगे कर दिया. उन्हें काफी दर्द हुआ लेकिन इसके बावजूद अपने 4 ओवर का कोटा पूरा किया. उन्होंने 36 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए.
चक्रवर्ती धीरे-धीरे चलते हुए ब्रॉडकास्टर अंजुम चोपड़ा के पास पहुंचे और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लिया. उन्होंने कहा, “ठीक है, बस टक्कर की वजह से दर्द है. अभी भी पूरा पैर नीचे नहीं रख पा रहा हूं. लेकिन तीन दिन में ठीक हो जाऊंगा. (किशन) ने बहुत तेज मारा था, मुझे रोकना पड़ा.”
वरुण ने पहला विकेट सबसे अहम था, जब उन्होंने ट्रैविस हेड को छोटी और तेज गेंद पर फंसा लिया. बाएं हाथ के बल्लेबाज के पास गेंद के नीचे जाने का समय नहीं था और वह केवल एज लगाकर कैमरून ग्रीन को कैच दे बैठे. उन्होंने इसके बारे में बात करते हुए कहा, “वह अपने हाथ अच्छे से बढ़ा रहे थे, मैं नहीं चाहता था कि वह ऐसा करें. यही सीधी योजना थी,”
वह टीम की लगातार तीसरी जीत से खुश नजर आए. उन्होंने कहा,”लड़के एक साथ आ रहे हैं, बल्लेबाजी ग्रुप भी एकजुट हो रहा है,” उन्होंने कहा. “अच्छा लगा बल्लेबाजी ग्रुप को इस तरह फिनिश करते देखना. टीम में काफी पॉजिटिव एनर्जी दिख रही है. अगर इसी तरह खेलते रहे तो आईपीएल में बड़ा असर डाल सकते हैं.”
About the Author
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें