बरसात में मिलने वाले ये 5 देसी फल बना सकते हैं आपकी इम्यूनिटी को सुपर स्ट्रॉन्ग, नंबर 3 है सबका फेवरेट!

बरसात में मिलने वाले ये 5 देसी फल बना सकते हैं आपकी इम्यूनिटी को सुपर स्ट्रॉन्ग, नंबर 3 है सबका फेवरेट!


Last Updated:

Top 5 Seasonal Fruits: बरसात के मौसम में छतरपुर जिले के बाजारों में जामुन, करौंदा, खजूरी, भुट्टा और देसी नाशपाती जैसे मौसमी फल आना शुरू हो जाते हैं. ये फल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी हैं.

बाजारों में, जहां गर्मी सीजन के फल आने कम हो गए हैं, तो वहीं बरसात सीजन के फल आने शुरू हो गए हैं. छतरपुर जिले में भी बरसात के मौसम के फल आने शुरू हो गए हैं. इनमें से बहुत से फल हैं जो कम देखने को मिलते हैं, लेकिन स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं.

Chhatarpur

गर्मी खत्म होते ही पहली या दूसरी बारिश के बाद बाजार में एक ऐसा फल आने लगता है, जिसकी बाजारों में बहुत ज्यादा डिमांड रहती है, लेकिन यह कम दिन ही खाने को मिलता है. इस फल का नाम है जामुन. फैटी लिवर, शुगर और गैस समस्या में ये फल बेहद ही फायदेमंद होता है.

Chhatarpur

जामुन के बाद अब बात करते है, खजूरी फल की. इस फल को खजूरी या खजूरी फल के नाम से भी जाना जाता है. यह जंगली फल होता है. इसके पेड़ ज्यादातर हार-खेत और जंगल में लगे होते हैं. फरवरी-मार्च में इस पेड़ में फल आने शुरू हो जाते हैं और गर्मी भर लगे रहते हैं. यह पूरी गर्मी सहते हैं और जैसे ही बरसात शुरू होती है, तो पकने शुरू हो जाते हैं.

Chhatarpur

यह बरसात के 1 महीने तक खाने को आपको मिल जाते हैं.‌यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. खजूरी खाने में खजूर के जैसे ही मीठी होता है. हालांकि , इसकी तासीर गर्म होती है.

Chhatarpur

अब बात करते हैं करौंदा फल की. यह ऐसा फल होता है जो बरसात आते ही बाजार में आना शुरू हो जाता है. इस फल को भी लोग बहुत खाना पसंद करते हैं. बच्चों से लेकर युवा और बूढ़े तक इसे खाना पसंद करते हैं. करौंदा जो स्वाद में खट्टा होता है लेकिन इसे नमक के साथ लोग बड़े चाव से खाते हैं. बरसात के मौसम में खूब खाया जाता है.  साथ ही इसका अचार भी रखा जाता है जो बेहद ही खाने में अच्छा लगता है.

Chhatarpur

बच्चों को रोटी में नेनु(मक्खन)‌ लगाकर करौंदे के अचार के साथ खाने को दी जाती है तो बच्चे कई रोटी खा लेते हैं. इसमें सब्जी की भी जरूरत नहीं होती है. सिर्फ करोंदा आचार ही बहुत होता है. आज भी छतरपुर में इसका अचार बड़े चाव से रोटी के साथ खाया जाता है

Chhatarpur

बारिश के मौसम में हर जगह भुट्टा खाना बहुत पसंद किया जाता है, और यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. इसे नींबू और नमक के साथ खाने में इसका स्वाद ही अलग होता है. भुट्टा विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है.

Chhatarpur

अब बात करते हैं नाशपाती की. छतरपुर जिले में जो नाशपाती बाजार में आता है. वह देसी नाशपाती होता है जिसे लोग बेहद पसंद करते हैं. हालांकि, यह दिखने में छोटा और टाइट होता है. लेकिन, खाने में ये मीठा और पौष्टिक होता है. जिले के लोग खूब खाना पसंद करते हैं. बरसात सीजन में नाशपाती घर-घर खाया जाता है.

homelifestyle

बरसात में मिलने वाले ये 5 देसी फल बना सकते हैं आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग



Source link