रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिलचट में सोमवार रात एक महिला को सोते समय दो सांपों ने काट लिया। महिला के शरीर पर दो जगह सांप के काटने के निशान मिले हैं। परिजनों ने शोर सुनकर एक सांप को चिमटे से पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग निकला। महिला को गंभीर
.
घर में सोते समय हुआ हमला
गांव की रहने वाली पुष्पा केवट अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान दो जहरीले सांप अंदर घुस आए और पुष्पा को काट लिया। महिला की चीख सुनकर परिजन जाग गए।
एक सांप पकड़ा, दूसरा भागा
परिजनों ने देखा कि एक सांप महिला के शरीर पर लिपटा हुआ है। उसे चिमटे से हटाकर जिंदा पकड़ लिया और प्लास्टिक के टब में ढक दिया। वहीं दूसरा सांप मौके से भाग गया।

हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी
पुष्पा केवट के शरीर पर दो जगह सांप के काटने के निशान पाए गए हैं। उसे गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल, रीवा में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है।