सिवनी में 42 साल के शख्स ने फांसी लगाई, मौत: बेटे ने कहा- पिता मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे – Seoni News

सिवनी में 42 साल के शख्स ने फांसी लगाई, मौत:  बेटे ने कहा- पिता मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे – Seoni News


सिवनी जिले के डूंडा सिवनी में आशादीप स्कूल के पास रहने वाले एक शख्स ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। घटना में मंगलवार को 42 साल के सतेंद्र यादव की मौत हो गई है।

.

मृतक के बेटे महेश यादव ने कहा कि मेरे पिता जी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। घटना शाम लगभग 4 बजे की है। पिता अपने कमरे में गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उन्होंने लकड़ी की बल्ली से फंदा डालकर फांसी लगा ली।

जब लंबे समय तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजन ने दरवाजा खोला। उन्होंने सतेंद्र को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। परिवार ने तुरंत डूंडा सिवनी पुलिस को सूचित किया।

घटना के बार परिवार में शोक का माहौल है।

थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।



Source link