मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे दैनिक भास्कर ऐप पर मिलेगा।
.
मीडिया के सवालों से परेशान दिखे मंत्री मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार के दो साल पूरे होने पर मंत्रियों ने अलग-अलग जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। इस दौरान कई मंत्रियों को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। कोई मंत्री सवाल को टाल गया तो किसी ने गोलमोल जवाब दिया।
PWD मंत्री राकेश सिंह नर्मदापुरम पहुंचे थे। यहां मीडिया ने उनके सामने नर्मदा नदी से 5 किलोमीटर के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और तस्करी का मुद्दा उठाया। इस पर मंत्री ने हाथ जोड़े और ये कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि मैं पीता नहीं हूं, इसलिए मुझे पता नहीं।
ग्वालियर में मंत्री तुलसी सिलावट पर पत्रकारों ने सवालों की बौछार कर दी। उनसे सड़कों की दुर्दशा समेत कई मुद्दों पर सवाल किए गए। जिसे उन्होंने ये कहते हुए टाल दिया कि हम रोज आपकी बात सुनते हैं, आज आप हमारी बात सुन लो।
शाजापुर में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह से सवाल किया कि आप सिर्फ मोहन यादव सरकार के दो सालों की बात क्यों कर रहे हो, प्रदेश में 2003 से भाजपा सरकार है, क्या पूर्व सीएम शिवराज, बाबूलाल गौर और उमा भारती के काम बेकार थे। इस पर उन्होंने कहा कि ये सब कार्य बेकार थे। हालांकि ये स्लिप ऑफ टंग था।
रतलाम में तो मंत्री विजय शाह ने उत्साहित होकर कार्यकर्ताओं को पार्टी का ऑफर दे दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ खाना होगा, पार्टी होगी। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इस पार्टी में वेज होगा, नानवेज नहीं।
सरकार की दो साल की उपलब्धियां बताने के दौरान मंत्रियों को तीखे सवालों का सामना करना पड़ा।
मंत्री का बेपरवाह अंदाज देख हैरान रह गए लोग राजगढ़ में मंत्री गौतम टेटवाल का अजीब रवैया सामने आया। वे मंत्री चैतन्य काश्यप के साथ जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री टेटवाल ने चलते-चलते एक दुकान से मूली उठा ली और खाने लगे। फिर दोनों हाथों में अमरूद उठा लिए और खाए भी।
मंत्री ने हल्दी वाले से कहा एक किलो हल्दी मेरे कार्यालय लेकर आना। इतना की नहीं इस बीच रास्ते में आए भाजपा जिला उपाध्यक्ष का हाथ पकड़कर मंत्री ने पीछे हट कहा। मंत्री के रवैया पर आसपास खड़े कार्यकर्ता हंसने लगे।
वहीं इससे पहले भी मंत्री टेटवाल का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे कह रहे हैं कि वे 3 दिसंबर 1923 को विधायक बने। 25 दिसंबर 1923 को मुख्यमंत्री ने उन्हें मंत्री पद की शपथ दिखाई। मंत्री कागज देखकर पढ़ रहे थे।
अब लोग कह रहे हैं कि मंत्री जी तो 102 साल पुरानी बात कह रहे हैं। क्या वे लिखा हुआ भी ठीक से नहीं पढ़ पाए या फिर किसी ने उन्हें गलत ही लिखकर दे दिया। क्योंकि वे तो 2023 में मंत्री बने है, 1923 में नहीं।

प्राकृतिक हाट बाजार में मूली और अमरूद खाते मंत्री गौतम टेटवाल।
एमपी की सड़कों और नेताओं पर तंज सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर धर्मेंद्र बिलोटिया अपनी एक रील के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। धर्मेंद्र ने दुबई में एक रील बनाई। जिसमें वो नेता जी बने हैं। उन्होंने वहां की सड़क को ठोक बजाकर देखा और कहा कि यहां की सड़क तो काफी मजबूत है। हमारे यहां तो इतनी बेकार सड़कें होती हैं कि एक महीने में ही पूरा रोड खराब हो जाता है।
इस रील में नेताओं पर भी तंज कसा कि नेता लोग पैसा खा जाते हैं। इस पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई है। कुछ लोग इसे अपने प्रदेश और देश का अपमान बता रहे हैं। तो कई यूजर्स ने कहा कि उसने सही तो कहा। सच्चाई ही बयां की है।
धर्मेंद्र की रील के बाद सत्ताधारी दल के विधायक ओमप्रकाश धुर्वे का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे एक महीने पहले ही बनी सड़क के घटिया निर्माण की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाथ से ही सड़क उखाड़कर बता दी। उन्होंने कहा कि इतना घटिया निर्माण हुआ है कि जगह-जगह गिट्टी निकल रही है। उन्होंने इस बारे में पीडब्ल्यूडी मंत्री से बात करने की बात कही है।

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर धर्मेंद्र बिलोटिया ने दुबई से एमपी की सड़कों की छीछालेदर कर दी।
दो पूर्व मंत्रियों की धांसू परफार्मेंस पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा घोड़े पर बैठे नजर आए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्हें घोड़े पर बैठाया। पूर्व गृहमंत्री अपनी विधानसभा क्षेत्र के उपराय गांव में आयोजित किसान सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।
वहीं पूर्व मंत्री इमरती देवी का भी एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे अपने भतीजे की शादी में डांस करती नजर आ रही हैं।

पूर्व मंत्री घोड़े पर बैठे नजर आए। पूर्व मंत्री इमरती देवी ने भतीजे की शादी में जमकर डांस किया।
ये भी पढ़ें – विधायक के बेटे की शादी में उड़ाए नोट, सीएम बोले- दिखावा मत करो: अध्यक्ष की गोद में बैठे भाजपा विधायक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को गलती से गृहमंत्री कह दिया था। इस पर जब जगदीश देवड़ा से सवाल किया गया तो उनका जवाब कभी हां कभी ना जैसा था। मतलब ऐसा जैसे- मन में लड्डू फूटा। देवड़ा ने कहा- सीएम ने सहज रूप से बोला। क्योंकि मैं तो पहले गृहमंत्री रहा हूं। पूरी खबर पढ़ें