खरगोन में पेड़ के नीचे जुआ खेलते 6 गिरफ्तार: हार-जीत का दांव लगाते जुआरी पकड़ाए, 71 हजार की नकदी और मोबाइल जब्त – Khargone News

खरगोन में पेड़ के नीचे जुआ खेलते 6 गिरफ्तार:  हार-जीत का दांव लगाते जुआरी पकड़ाए, 71 हजार की नकदी और मोबाइल जब्त – Khargone News




खरगोन के पेनपुर में पुलिस ने बुधवार देर शाम पेड़ के नीचे जुआ खेलते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के ठिकाने पर दबिश देकर यह कार्रवाई की। मौके से कुल 71 हजार रुपए मूल्य की सामग्री जब्त की गई है। जब्त की गई सामग्री में 41 हजार 300 रुपए नकद और 30 हजार रुपए मूल्य के तीन मोबाइल फोन शामिल हैं। बिस्टान पुलिस टीम ने जगन्नाथपुरा रोड पर एक पेड़ के नीचे हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना मिलने पर कार्रवाई की। थाना प्रभारी जितेंद्र बघेल ने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में धर्मेंद्र पिता भारत सिसौदिया, ऐचलिया पिता सोमलिया बामनिया, सुरेश पिता कालू जमरे, धर्मेंद्र पिता नत्थु वर्मा, पीरू पिता दुटिया और लखन पिता प्रताप उर्फ भाईटा बारेला शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।



Source link