Last Updated:
sakib hussain bihar pacer: साकिब के इस शानदार प्रदर्शन का असर अब बिहार के भोजपुर जिले में भी साफ देखने को मिल रहा है. यहां के युवा क्रिकेटर उन्हें अपना रोल मॉडल मानने लगे हैं और उसी तरह मेहनत कर आगे बढ़ने का सपना देख रहे हैं. मैदान पर अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों के बीच साकिब की चर्चा जोरों पर है. उन्होंने अपने डेब्यू मैच में 4 विकेट लेकर क्रिकेट के धुरंधरों में हलचल पैदा कर दी है.
भोजपुर. बिहार की मिट्टी से निकले टैलेंट का जलवा अब पूरे देश में दिखने लगा है. आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे बिहारी खिलाड़ियों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अगर जुनून हो, तो छोटे शहरों से भी बड़े सितारे निकलते हैं. हाल ही में वैभव सूर्यवंशी और खासकर साकिब हुसैन के प्रदर्शन ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
आईपीएल के मंच पर साकिब हुसैन ने अपनी तेज गेंदबाजी से ऐसा कमाल दिखाया कि हर कोई उनका दीवाना हो गया. हैदराबाद की ओर से खेलते हुए साकिब ने पिछले मैच में चार विकेट झटक कर अपनी टीम को मजबूती दी और खुद को एक उभरते हुए सितारे के रूप में स्थापित कर लिया. उनकी रफ्तार, लाइन-लेंथ और आत्मविश्वास ने यह दिखा दिया कि बिहार के खिलाड़ी अब किसी से कम नहीं हैं.
युवा को मिलता है मनोबल
लोकल 18 न्यूज से बात करते हुए आर्यन ने कहा, साकिब भाई का प्रदर्शन देखकर बहुत मोटिवेशन मिलता है. पहले लगता था कि हमारे जैसे छोटे जगह से निकलकर आईपीएल तक पहुंचना मुश्किल है, लेकिन अब विश्वास हो गया है कि अगर मेहनत करें, तो हम भी उस मुकाम तक पहुंच सकते हैं. वहीं आदित्य प्रकाश ने बताया, जब साकिब हुसैन जैसे खिलाड़ी चार विकेट लेते हैं, तो दिल खुश हो जाता है. हम लोग उन्हें देखकर सीख रहे हैं कि कैसे खुद को फिट रखना है और अपने गेम पर फोकस करना है. अब हमारा सपना और मजबूत हो गया है.
ऐसी परफॉर्मेंस के पीछे सालों की मेहनत
कोच आकाश का कहना है, ‘साकिब हुसैन और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों का प्रदर्शन हमारे यहां के बच्चों के लिए बहुत बड़ा प्रेरणा स्रोत है. अब बच्चे ज्यादा गंभीरता से प्रैक्टिस कर रहे हैं और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है. आने वाले समय में यहां से और भी खिलाड़ी निकलेंगे. आईपीएल में बिहारी खिलाड़ी जब भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो ग्राउंड पर प्रैक्टिस करने वाले क्रिकेटरों का मनोबल भी बढ़ जाता है और पूरा माहौल यहां बदल जाता है हर खिलाड़ी में जुनून दिखने लगता है कुछ करने का जज्बा दिखाने लगता है उसे समय हम भी मेहनत से पीछे नहीं हटते हैं और क्रिकेटरों में जान सूखने के लिए कई घंटे ग्राउंड पर प्रेक्टिस ज्यादा बढ़ा देते हैं.
आसमान छू रहें बिहार के सितारें
गोपालगंज जिले के मध्य निम्न वर्गीय परिवार से आने वाले साकिब हुसैन की यह सफलता सिर्फ उनकी निजी उपलब्धि नहीं है, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है. उनके जैसे खिलाड़ियों की मेहनत और संघर्ष अब हजारों युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में बिहार से और कितने सितारे क्रिकेट के आसमान में चमकते हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें