Last Updated:
Shivpuri Accident News: हादसे में आने से घायलों में शामिल लोगों को गंभीर चोटें आईं. तुरंत स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं, विधायक प्रीतम लोधी ने इस घटना पर सोशल मीडिया के माध्यम से बयान जारी किया है. उन्होंने लिखा
विधायक के बेटे की थार से एक्सीडेंट.
रिपोर्ट: रमाकांत दुबे
Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में करैरा इलाके में एक तेज रफ्तार थार वाहन ने बाइक सवारों और पैदल राहगिरों को टक्कर मार दी, जिसमें कई लोग घायल हो गए. थार पर आगे विधायक लिखा हुआ था और शीशे पर भी विधायक का पोस्टर लगा था. पुलिस जांच में वाहन चलाने वाले आरोपी की पहचान दिनेश लोधी के रूप में हुई है, जो पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के पुत्र हैं.
घटना गुरुवार सुबह करैरा थाना क्षेत्र में हुई. जानकारी के अनुसार, दिनेश लोधी अपनी ब्लैक कलर की थार गाड़ी (बिना नंबर प्लेट वाली बताई जा रही है) तेज रफ्तार से चला रहे थे. इस दौरान उन्होंने बाइक सवार तीन मजदूरों और दो पैदल चल रही महिलाओं को टक्कर मार दी. हादसे की चपेट में आने से घायलों में शामिल लोगों को गंभीर चोटें आईं. तुरंत स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. कुछ घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि दो की चोटें गंभीर हैं.
पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने मामले में तत्काल संज्ञान लिया और आरोपी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. करैरा थाना प्रभारी ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है. वहीं, हादसे के कारण सड़क पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही.
विधायक ने जारी किया बयान
वहीं, विधायक प्रीतम लोधी ने इस घटना पर सोशल मीडिया के माध्यम से बयान जारी किया है. उन्होंने लिखा, ”मेरे लिए परिवार नहीं, जनता सर्वोपरि है. पीड़ितों को पूर्ण न्याय मिलना चाहिए. मैं पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की अपील करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.” विधायक के इस बयान को लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें