जिला अस्पताल: टाइल्स लगाने के लिए ग्लेंडर मशीन का उपयोग, धूल उड़ने से दिनभर परेशान हुए मरीज

जिला अस्पताल: टाइल्स लगाने के लिए ग्लेंडर मशीन का उपयोग, धूल उड़ने से दिनभर परेशान हुए मरीज


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

बुरहानपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • अस्पताल की दीवार पर लगा रहे टाइल्स लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं

जिला अस्पताल की पहली मंजिल पर जाने वाले रास्ते पर टाइल्स लगाए जाने से मरीजों को खासी परेशानी झेलना पड़ रही है। दीवार पर टाइल्स लगाने के लिए ग्लेंडर मशीन से दीवार में छेद कर रहे हैं। इससे धूल उड़ रही है। इस कारण यहां से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। अस्पताल में हर दिन 500 से ज्यादा मरीज आते हैं। 150 से ज्यादा मरीज मेडिकल, सर्जिकल और अन्य वार्ड में भर्ती होते हैं। तीनों वार्ड पहली मंजिल पर हैं। यहां जाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने एक ही रास्ता चालू रखा है। इस रास्ते पर टाइल्स लगाई जाने से गुरुवार को दिनभर मरीज परेशान होते रहे। दीवार पर रंग लगा था। इस पर सीधे टाइल्स लगाने में परेशानी हुई। मजदूर दीवार पर ग्लेंडर से पहले छेद कर रहे थे, इसके बाद टाइल्स लगा रहे थे। ग्लेंडर का उपयोग करने से सीमेंट-कांक्रीट के कारण धूल उड़ रही थी। इससे मरीजों और उनके परिजन को खासी परेशानी झेलना पड़ी।



Source link