- Hindi News
- Local
- Mp
- Satna
- First A Fine Of Rs 100 For Not Wearing A Mask, Then Started Asking Money In The Second Intersection, Threatened With An Encounter If Not Given
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सतनाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
वायरल वीडियो में संतोष कुशवाहा को पीटती कोलगवां पुलिस
- सतना पुलिस की बर्बरता का वीडियो वायरल
- पीड़ित को पहले पुलिस वाहन में ठूस ठूसकर मारा
- फिर बाल पकड़कर गोली मारने वाली थी पुलिस
सतना शहर में कोलगवां पुलिस की बर्बरता का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी जिस युवक को घसीट-घसीट कर पीट रहे हैं। उसका अपराध सिर्फ इतना था कि वह मास्क नहीं लगाए हुए था। हालांकि वह एक चौराहे पहले 100 रुपए का बकायदा चालान कटा चुका था। पीड़ित युवक अब मास्क खरीदने के लिए मेडिकल दुकान तलाश रहा था कि दूसरा चौराहा आ गया।
जैसे ही वह मेडिकल दुकान मास्क खरीदने के लिए जाने लगा तो कानून से अनजान कोलगवां पुलिस पहुंच गई। पीड़ित बार बार चालान दिखाता रहा लेकिन पुलिस कर्मी सुनने के लिए तैयार नहीं हुए। सरेआम घसीट-घसीट कर युवक को पीटा गया। यहां तक की मास्क न लगाने के गुनाह में एनकाउंटर कर देने की धमकी दी गई।
ये है मामला
दरअसल पीड़ित का नाम संतोष कुशवाहा है। संतोष पेशे से एक प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं। 3 मार्च की रात वे निजी कार्य के लिए कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बाजार गए हुए थे। लौटते वक्त सर्किट हाउस चौराहे में पुलिस ने मास्क न पहनने पर उनका 100 रुपए का चालान काटा। चालान की पर्ची लेकर वह अपने घर जा ही रहे थे कि बिरला रोड में कोलगवां थाना पुलिस ने चेकिंग लगा रखी थी। जहां दोबारा संतोष को रोका गया। पीड़ित संतोष के मुताबिक पुलिस को उसने अपनी चालान की पर्ची दिखाई और यह कहता रहा कि मैंने वाहन मेडिकल स्टोर में मास्क खरीदने के लिए रोका है। पहले से ही मेरा चालान कट चुका है, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उस पर चालान दोबारा कटवाने का दबाव बनाया। पीड़ित ने इस बात से आपत्ति जताई तो उससे एक अपराधी की तरह बर्ताव किया गया। उसे घसीट कर पुलिस की गाड़ी में ठूसने का प्रयास किया गया। यही नहीं उसके बाल पकड़कर बीच सड़क में घसीटा भी गया। उसी बीच नजदीक पर खड़े एक पुलिसकर्मी ने संतोष को धमकी देते हुए यह कहा कि आगे चल तेरा एनकाउंटर करता हूं।
क्या है नियम
पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जिस आदमी का एक बार चालान कट जाता है। वह चालान उसी रात की 12 बजे तक बैलेड रहता है। मतलब एक आदमी का उसी दिन दोबारा चालान नहीं कट सकता। लेकिन काननू के नियमों से अनजान सतना की कोलगवां पुलिस किसी की सुनने वाली नहीं है। वह पीड़ित पर दोबारा चालान कटवाने के लिए ना सिर्फ दबाव डाल रही थी। बल्कि उसका एनकाउंटर भी करने की धमकी दे रही थी। घटना का वायरल वीडियो इस बात का साक्ष्य है कि मास्क न लगाना संतोष कुशवाहा के लिए एक बड़ा अपराध हो गया। जिसके चलते उसे अपराधियों की तरह सरेआम घसीट कर पीटा गया और एनकाउंटर करने की धमकी दी गई।