एशिया कप में मचाया था कोहराम, कंगारूओं पर टूटेगा भारत का ये विस्फोटक बल्लेबाज! सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

एशिया कप में मचाया था कोहराम, कंगारूओं पर टूटेगा भारत का ये विस्फोटक बल्लेबाज! सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही वनडे सीरीज में भारत बुरी तरह से हार चुकी है. अब 29 अक्टूबर से दोनों देशों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है. सूर्यकुमार की अगुवाई वाली भारतीय टीम टी20में नाक बचाने उतरेगी. इसी बीच भारत के सलामी विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ऑस्ट्रेलिया में मजे करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने रिंकू सिंह और जितेश शर्मा के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए अभी तक के मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज पुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. ऐसे में अभिषेक शर्मा से टीम इंडिया को काफी उम्मीदें होंगी. उन्होंने एशिया कप के दौरान भी जमकर रन बरसाए थे. अब 5 मैचों की सीरीज में अपनी अलग छाप छोड़ना चाहेंगे. 

अभिषेक ने शेयर की तस्वीरें
भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुच चुके हैं. अभिषेक अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन नई-नई तस्वीरें साझा करते रहते हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा से फोटो शेयर की है. उनके साथ इस तस्वीर में रिंकू सिंह और विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी मौजूद हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source


एशिया कप के दौरान अभिषेक
एशिया कप में अभिषेक शर्मा ने जिस तरीके से अपने बल्ले से तबाही मचाई उसे पूरी दुनिया ने देखा. अभिषेक शर्मा ने एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाए थे. उन्होंने 44.86 की औसत और 200.00 के स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे और उनका 75 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है.

29 अक्टूबर से महाजंग
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की भिड़ंत  29 अक्टूबर से होगी. सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में खेला जाना है. वहीं, आखिरी मैच 8 नवंबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा. बात करें अगर टी 20 की तो टीम इंडिया का पलड़ा इस मामले में काफी भारी रहा है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले टी20 मैच ज्यादातर टीम इंडिया के नाम रहा है.

 ये भी पढ़ें: Ind vs Aus:वनडे में हार के बाद टी 20 में इज्जत बचाने उतरेगी टीम इंडिया, कब और कहां खेला जाएंगे मुकाबले, देखें पूरा शेड्यूल



Source link