Last Updated:
Bhopal Weather Change: भोपाल खूब तप रहा है, जबकि भोपाल से सटे जिलों में कम गर्मी रिकॉर्ड की जा रही है. भोपाल में Urban Heat Island (UHI) के कारण तपन अपना पूरा कहर बरपा रही है. अब क्या है ये हीट आईलैंड, देखिए रिपोर्ट.
Bhopal News: देशभर में गर्मी का कहर बरपा रहा है. तपन का तेज असर अप्रैल से ही दिखने लगा है. मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप अप्रैल के शुरुआती दिनों से ही झेल रहा है. इस कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री से ज़्यादा दर्ज किया जा रहा है. भोपाल मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, एमपी में मई के पहले हफ़्ते में गर्मी का खूब असर दिखेगा. इस गर्मी में भोपाल को लेकर एक विशेष बात सामने आई है. भोपाल के मुकाबले आसपास के जिलों का तापमान कम दर्ज किया जा रहा है. वहीं राजधानी खूब तप रही है. ऐसा क्यों? इस इस रिपोर्ट में समझिए…
क्यों भोपाल झेल रहा ‘अर्बन हीट आइलैंड’ का प्रकोप?
मध्य प्रदेश जहां एक ओर तेज गर्मी से झुलस रहा है, वहीं राजधानी भोपाल अपने पड़ोसी जिलों की तुलना में ज़्यादा तप रहा है. इस बारे में भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन बताती हैं, जहां भी ज़्यादा शहरीकरण होता है. सीमेंट की बिल्डिंग और सीमेंट के जंगल होते हैं. उन जगहों पर सूरज की गर्मी एब्सॉर्ब हो जाती है. इसके कारण भोपाल जैसे बड़े शहर अपने पड़ोसी छोटे जिलों के मुक़ाबले ज़्यादा गर्म होते हैं, जबकि छोटे जिलों में खेत और खुली जगहों के कारण रात में गर्मी बाहर निकल जाती है.
भोपाल झेल रहा गर्म रातों का सितम
वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन बताती हैं, वार्म नाइट यानी गर्म रातें सुबह के समय की गर्मी और रात में बादल रहने के कारण होती हैं. आसमान में बादल रहने के कारण रात में दिन की गर्मी दबी रह जाती है. इसी कारण भोपाल में रातें ज्यादा गर्म महसूस करने को मिल रही हैं, जबकि अगर आसमान में बादल नहीं रहते हैं तो रात होते ही धरती ठंडी होने लगती है. मध्य प्रदेश में आने वाले अगले कुछ दिन आसमान साफ रहने की उम्मीद है. इसके चलते वार्म नाइट का असर नहीं दिखेगा, जबकि दिन में तेज धूप का असर बना रहेगा.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें