शादी की बात टूटी तो युवती से मारपीट: भड़का युवक, बीच सड़क तलवार से हमला, एफआईआर कराने निकली तो फिर घेरा – Indore News

शादी की बात टूटी तो युवती से मारपीट:  भड़का युवक, बीच सड़क तलवार से हमला, एफआईआर कराने निकली तो फिर घेरा – Indore News




परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवती से मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर अंकित ठाकुर और उसके साथी अभिषेक पंवार के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता रीगल इलाके की एक निजी कंपनी में काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि अंकित ठाकुर से उसका परिचय था। दोनों के बीच शादी को लेकर बात चल रही थी। इसी बीच उसे पता चला कि अंकित का किसी अन्य लड़की से भी संबंध है। इस पर उसने अंकित के परिवार से बात की, जिन्होंने उसे दूरी बनाने की सलाह दी। इसके बाद युवती ने उससे संपर्क खत्म कर दिया। सोमवार दोपहर अंकित अपने दोस्त अभिषेक के साथ युवती के घर पहुंचा और बातचीत बंद करने पर आपत्ति जताई। युवती द्वारा संबंध खत्म करने की बात कहने पर दोनों ने अपशब्द कहे और मारपीट कर दी। घटना के बाद युवती ने अपने दोस्त रितिक यादव को बुलाया और उसके साथ एमआईजी थाना में शिकायत दर्ज कराने निकली। रास्ते में नंदानगर में आरोपी फिर से आ धमके। यहां दोनों ने रितिक को पकड़ लिया और अभिषेक ने तलवार निकालकर उस पर हमला कर दिया। हमले में रितिक के हाथ और चेहरे पर चोट आई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।



Source link