Last Updated:
MP Top News Today: मध्य प्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.
MP News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…
गजराराजा मेडिकल कॉलेज में विवाद, पांच छात्र निलंबित
ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्रा पर टिप्पणी के बाद विवाद हो गया. एमबीबीएस 2025 बैच के दो छात्र गुटों में झगड़ा हुआ है. झगड़े में श्रेयांश नाम का छात्र घायल हुआ है. डीन ने पांच छात्रों को निलंबित किया. सोनू शर्मा, ध्रुव रोकड़े, संभ्रांत, वेदांत और तरुण को निलंबित किया. इन छात्रों को अगले आदेश तक शैक्षिक अन्य गतिविधियों से निलंबित किया गया है.
एक मई से ‘सुशासन तिहार’ की शुरुआत
छत्तीसगढ़ में एक मई से ‘सुशासन तिहार’ की शुरुआत हो रही है. इसको लेकर 30 अप्रैल तक लंबित मामलों के निपटारे के निर्देश दिए गए हैं. इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय गांवों का औचक निरीक्षण करेंगे. कलेक्टरों को भू-अधिकार, नामांतरण, सीमांकन पर फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं. सुशासन तिहार के तहत मनरेगा मजदूरी और प्रमाण पत्र जारी करना प्राथमिकता होगी. वहीं बिजली आपूर्ति और हैंडपंप सुधार भी एजेंडे में शामिल हैं. लंबित मामलों पर जिलों से जवाब-तलब होगा. एक महीने में शिकायतों के समाधान का लक्ष्य तय किया गया है.
कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस आज
मध्य प्रदेश में आज कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गेहूं खरीदी पर वीसी के जरिए अधिकारियों से चर्चा करेंगे. सीएम आज प्रदेश के सभी कलेक्टर और कमिश्नर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करेंगे. बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन और डीजीपी कैलाश मकवाना भी मौजूद रहेंगे. इस बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान और गेहूं खरीदी के मुद्दे पर चर्चा होगी. प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी.
स्वगणना में मंदसौर और रायसेन सबसे आगे
मध्य प्रदेश में 13 दिनों में 5.25 लाख परिवारों ने ऑनलाइन स्वगणना की. इसमें मंदसौर और रायसेन सबसे आगे हैं. भोपाल 13वें और इंदौर 14वें स्थान पर हैं. स्वगणना में ग्वालियर सबसे फिसड्डी है. जनगणना का ऑनलाइन फेज अगले दो दिन में यानी 30 अप्रैल को रात 12 बजे खत्म हो जाएगा. एक मई से डोर-टू-डोर भवन और परिवारों की गणना शुरू होगी. मंदसौर में 72000 परिवारों ने ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी स्वगणना की. इंदौर में 8500 परिवारों ने स्वगणना की है. भोपाल में मंगलवार शाम तक 13000 परिवारों ने स्वगणना की. ग्वालियर में अब तक सिर्फ 5000 परिवारों ने ही स्वगणना की है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.